पिपरपाती एहतमाली में झोपड़ी में लगी आग-संवाद
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग के पास स्थित ग्राम पिपरपाती एहतमाली में दोपहर के समय अचानक अाग लगने से झोपड़ी जल कर राख हो गई। जबकि जलने से तीन बकरियों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, पिपरपाती एहतमाली निवासी रामनयन पुत्र बाडु के छप्पर में दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने चंद मिनटों में ही पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। रामनयन की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि छप्पर में उनकी तीन बकरियां बंधी हुई थीं।
आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिला और वे जिंदा जलकर मर गईं। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।