फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खेत में लगी आग, गन्ने की बीज और फसल जलकर राख

विज्ञापन
महराजगंज क्षेत्र के लब्दहा गांव में गन्ने के खेत में लगी आग-संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के लब्दहा गांव में शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव निवासी किसान कृष्ण मुरारी पुत्र रामबहोर के खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बुवाई के लिए तैयार रखा गया गन्ने का बीज तथा खेत में खड़ा गन्ना को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के खेतों तक खतरा पैदा हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसान का बुवाई के लिए रखा गया गन्ना बीज पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, साथ ही पेड़ी भी राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें