फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घारी में लगी आग, सात बकरियों की मौत

Sat, 18 Jan 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। गाऊंखोर गांव में शुक्रवार की रात एक घारी में आग लग गई। घारी में 16 बकरियां बंधी थीं। गृहस्वामी ने आग की लपटों को देखकर शोर मचाया। शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से आग बुझाया।
विज्ञापन

गाऊंखोर निवासी समयनाथ उर्फ बैठोले रिहायशी घर से सटे एक घारी बनाए हुए हैं। उसमें 16 बकरियां बंधी थीं। शुक्रवार की देर रात घारी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे सात बकरियां जलकर मर गईं। जबकि तीन झुलस गईं। आग के दौरान छह बकरियों का कुछ पता ही नहीं चल पाया। बकरी के घारी में लगी आग को देख समयनाथ, उनकी पत्नी अनारकली, बेटा रवि, राजन व शंकर आग बुझाने लगे। आग बुझाते वक्त समयनाथ का चेहरा व हाथ झुलस गया।
पत्नी और बेटों ने किसी तरह से झुलसी तीन बकरियों को बचा लिया। शनिवार की सुबह हल्का लेखपाल पंकज श्रीवास्तव व पशु चिकित्साधिकारी पुर्सिया डॉ. सुषमा चौरसिया मौके पर पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें