बभनान। नगर पंचायत बभनान के भगत सिंह नगर वार्ड में मिठाई के डिब्बे बनाने के कारखाना व गोदाम में रविवार को अचानक अज्ञात कारण से आग लग गई। आग बुझाने पहुंचे उसके मालिक भी आग की चपेट में आ गए। उसका दोनों पैर जल गए। गंभीर हालत में आसपास के लोगों ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार गौर थाना क्षेत्र के उक्त वार्ड निवासी दीपक जायसवाल पुत्र श्याम मनोहर जायसवाल मिठाई का कारोबारी हैं। उसके यहां डिब्बा बनाने का भी बड़े पैमाने पर काम होता है। रविवार को डिब्बा बनाने वाले कारखाना व गोदाम में अचानक आग लग गई, इससे गोदाम में रखे मिठाई के डिब्बे जल कर राख हो गए। आग बुझाने पहुंचे संचालक दीपक भी चपेट में आ गए। आग की लपटों के चलते पैर चल गया। अस्पताल में उपचार चल रहा है।