फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कपड़े की दुकान में लगी आग, 8 लाख का नुकसान

Thu, 02 Oct 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
एकटेकवा चौराहे पर लगी आग में जला दुकान का सामान- संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के एकटकवा चौराहे पर मंगलवार देर रात कपड़े की दुकान में आग लगने से पूरा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझेरिया गांव निवासी घनश्याम की एकटकवा चौराहे पर किराए के मकान में कपड़े की दुकान है। मंगलवार रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात करीब 1 बजे दुकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने धुआं और लपटें देखीं तो तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन

टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। दुकानदार घनश्याम ने बताया कि आग से लगभग आठ लाख रुपये का सामान जल गया। थाना प्रभारी कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और घटना की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें