फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 33 केवी मुख्य लाइन की केबल में लगी आग, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल में मंगलवार को तेज आवाज के साथ बिजली के केबल में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। यह देख आसपास मौजूद बीमार और तीमारदार डर गए और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, अस्पताल कर्मचारियों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मंगलवार को शाम करीब साढ़े तीन बजे ट्रामा सेंटर के पीछे बिजली की केबल में आग लगने से कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज के साथ बिजली के तारों से उठती चिंगारी को देख आसपास मौजूद बीमार और तीमारदार सहम गए। देखते ही देखते केबल फुंक गई। इस बीच, विभागीय कर्मचारियों ने मरीजों एवं परिजनों को आगाह कर वहां से हटा दिया।
इसके बाद अस्पताल के इलेक्ट्रीशियन ज्ञान प्रकाश ने तत्काल सूझबूझ दिखाई और ट्रामा सेंटर में लगे एबीसी सिलिंडर को लेकर पहुंचे और आग को बुझाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आग की घटना के बाद अस्पताल में कुछ दे के लिए खलबली मच गई थी। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली। 33 केवी मुख्य केबल जलने के बाद अस्पताल में कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

हालांकि, तत्काल इलेक्ट्रीशियन जनरेटर चलाया, मगर एसी, कूलर न चलने से मरीजों को परेशानी हुई। देर शाम सात बजे आपूर्ति बहाल हुई।
बताया गया कि 33 केवी स्वतंत्र लाइन गिदही पावर हाउस से सीधे जिला अस्पताल को पहुंची है। ट्रामा सेंटर के पास 33 केवी लाइन को अंडरग्राउंड केबल के जरिये जिला अस्पताल स्थित ट्रांसफार्मर तक लगाया गया। क्रॉसिंग पर ही शाॅर्ट-सर्किट से आग लग गई। धू-धू कर केबल जल उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें