फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 10 केवी के ट्रांसफार्मर में लगी आग

विज्ञापन
नगर पंचायत नगर बाजार के जैतुआ मे धू धू जलता ट्रांसफॉर्मर
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर पंचायत नगर बाजार के वार्ड नंबर- 6 जैतुआ में स्थित 10 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर रविवार को अचानक जलने लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर पिछले लगभग 15 दिनों से खराब था और उससे जुड़े बिजली के तार भी जर्जर अवस्था में थे।
विज्ञापन

रविवार को ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते लोगों ने सतर्कता बरती, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस संबंध में अवर अभियंता राजित राम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। ट्रांसफॉर्मर बदलने की प्रक्रिया चल रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें