फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आरपीएफ ने बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आदर्श रेलवे स्टेशन बभनान के प्लेटफार्म नंबर दो पर शुक्रवार रात बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में सहम गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और अग्निशामक यंत्र की मदद से करीब पांच मिनट में आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी यात्री के घायल होने या रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है।
शुक्रवार रात करीब 11:35 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर बिजली के खंभे में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके बाद खंभे से आग की लपटें निकलने लगीं और धुआं उठने लगा। उस समय प्लेटफार्म पर मुंबई जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री मौजूद थे। आग देखकर यात्रियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ के हेड कांस्टेबल ब्रह्मा देव यादव और कांस्टेबल प्रदीप मणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उनके साथ ओम प्रकाश मीणा और अन्य कर्मियों ने अग्निशामक यंत्र से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें