पुरानी बस्ती क्षेत्र के किराना की दुकान में लगी आग से जला सामान-स्रोत जागरूक पाठक
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया चौकी अंतर्गत बस्ती-मेंहदावल मार्ग पर स्थित जनरल स्टोर, गिफ्ट कॉर्नर एवं शृंगार प्रसाधन की दुकान में सोमवार की देर रात आग लग गई।
आग से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिससे करीब 20 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख बगल के दुकानदारों ने तुरंत दुकान मालिक विकास जायसवाल को फोन पर सूचना दी। विकास जायसवाल ने आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी। संवाद