फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अलग-अलग जन्मतिथि से बनवाए तीन पासपोर्ट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। परसरामपुर क्षेत्र के करमियां गांव निवासी राधेश्याम शर्मा पर अपनी पहचान संबंधी जानकारी छिपाकर तीन पासपोर्ट बनवाने का आरोप है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ से मिले पत्र की जांच के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से मिले पत्र की जांच क्षेत्राधिकारी हर्रैया ने की है। जांच में पाया गया कि राधेश्याम शर्मा ने अलग-अलग समय पर तीन पासपोर्ट बनवाए हैं। इनमें दो पासपोर्ट में जन्मतिथि 15 मई 1966, पिता का नाम रामकिशोर और पत्नी का नाम मीरा देवी अंकित है।
वहीं, वर्ष 2017 में जारी तीसरे पासपोर्ट में जन्मतिथि 1 जनवरी 1971, पत्नी का नाम सुशीला, माता का नाम रामपता देवी और पता करमियां दर्ज है। उनके आधार कार्ड, निर्वाचन पहचान पत्र और पैन कार्ड में भी जन्मतिथि वर्ष 1971 दर्ज है, जो पहले दो पासपोर्ट में दर्ज जन्मतिथि से अलग है।
विज्ञापन

वर्ष 1999 में पहला पासपोर्ट बनवाते समय लगाए गए मूल अभिलेख या उनकी प्रतियां जांच के दौरान उपलब्ध नहीं हो सकीं। वहीं संबंधित व्यक्ति भी उस समय प्रस्तुत किए गए दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2017 में तीसरा पासपोर्ट वर्तमान पहचान संबंधी दस्तावेजों के आधार पर बनवाया जाना बताया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विश्व मोहन राय ने बताया कि जांच में मिले तथ्यों के आधार पर राधेश्याम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें