फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन युवकों की मौत के मामले में बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के रिठिया ओवरब्रिज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में बिहार के पूर्वी चंपारण जनपद के थाना पिपरा क्षेत्र के ग्राम चिंतामनपुर निवासी सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि उनका भतीजा कुन्दन कुमार अपने साथी पंकज कुमार और रितिक श्रीवास्तव के साथ 19 जुलाई को कार अयोध्या दर्शन कर घर लौट रहा था। नगर थाना क्षेत्र के रिठिया ओवरब्रिज से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से आ रही बस के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया गया, वहां चिकित्सकों ने कुंदन और पंकज कुमार को मृत घोषित कर दिया।
वहीं गंभीर रूप से घायल रितिक श्रीवास्तव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर नगर पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नगर राम प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें