फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नाबालिग को भगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि गांव के पास स्थित सीमेंट से ईंट बनाने वाले प्लांट पर कार्य करने वाला राहुल चौहान, जो मूल रूप से आनंद नगर बटखरिया थाना सुजौली जनपद बहराइच का निवासी है, उनके घर के बगल में रहता था। आरोप है कि 9 मई की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें