फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेज रफ्तार बाइक हाईवे के किनारे खड़ी पिकअप से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक मनोज कुमार पांडेय की फाइल फोटो
विज्ञापन
महराजगंज/हर्रैया। क्षेत्र के तेनुआ फ्लाईओवर के पास रविवार की रात करीब 11 बजे हाईवे के किनारे खड़ी एक पिकअप में पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हर्रैया थाना क्षेत्र महुआ लखनपुर गांव निवासी मनोज कुमार पांडेय (28) पुत्र अवधेश कुमार पांडेय के साथ कैलाश पांडेय (26) पुत्र प्रेम प्रकाश पांडेय बाइक पर सवार होकर हरैया से घर की ओर जा रहे थे। तेनुआ फ्लाईओवर के पास हाईवे किनारे एक पिकअप का टायर पंचर हो गया था जिसे बदलने के लिए पिकअप सड़क के किनारे खड़ी थी। मनोज बाइक लेकर अनियंत्रित होकर पिकअप में पीछे से जा भिड़े।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी हर्रैया पहुंचाया जहां उपचार दौरान मनोज कुमार पांडेय की मौत हो गई। जबकि कैलाश पांडेय हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले आई। कैलाश पांडेय के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। कैली अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया न्यूरो संबंधी समस्या की आशंका जताते हुए हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। इस संबंध में हर्रैया सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें