फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने और मारपीट का आरोप एक विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया है। पुलिस ने विवाहित की तहरीर पर पति, ससुर, सास, जेठ जेठानी पर प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता सुधा निवासी बरहटा थाना खलीलाबाद संतकबीरनगर ने दिए तहरीर में कहा है कि करीब 6 वर्ष पूर्व उसकी शादी पिछौरा निवासी योगेंद्र के साथ हुई थी। शादी के दो माह बाद से ही पति, सास रमापती, ससुर रामकेश, जेठ सुरेन्द्र व जेठानी लक्ष्मी द्वारा कम दहेज लाने का ताना देते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी गई। उसके मायके पक्ष ने शादी में लगभग नौ लाख रुपये खर्च कर नकद दो लाख रुपये, सोने की अंगूठी-चेन व घरेलू सामान दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष अब अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग कर रहा था और न देने पर घर से निकालने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि 27 अप्रैल की रात करीब 10 बजे सभी ससुराल वालों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा और जान से मारने की योजना बना रहे थे। इस दौरान उसकी 3 साल की मासूम बच्ची को भी पटक दिया गया। किसी तरह पीड़िता अपनी बच्ची को लेकर जान बचाकर वहां से भाग निकली। घटना के बाद पीड़िता ने 28 अप्रैल को थाना कलवारी पहुंचकर तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है तथा सभी आरोपों की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें