फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कफ सिरप का जखीरा बरामदगी मामले में तीन लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती के बांसी रोड पर स्थित दवा की फर्म पर बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित श्रेणी के कफ सिरप और अन्य दवाएं बरामद हुई थीं। 19 नवंबर को की गई कार्रवाई के संबंध में रविवार को औषधि सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रविवार को तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार ने तहरीर में बताया कि छापे के दौरान कोडिवा जैसे कफ सिरप, ट्रामाडोल कैप्सूल, साइकोट्रॉपिक दवाएं और शेड्यूल-एच और एक्स की दवाइयों का स्टॉक बरामद हुआ है। अधिकांश दवाओं के बिल, फार्म-35, फार्म-21 और खरीद-विक्रय रजिस्टर मौके पर मौजूद नहीं थे। टीम के अनुसार स्टॉक और बिलिंग में भारी अंतर मिला।
औषधि विभाग की तहरीर पर पुलिस ने मरवटिया, पांडेय बाजार की रहने वाली खुशबू गोयल पत्नी शंकर गोयल, मेसर्स मेगा लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट नगर, लखनऊ के अज्ञात मालिकों, तथा ऋत्विक गोयल निवासी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रारंभिक पड़ताल में यह भी सामने आया कि दवाइयों की सप्लाई लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर गोदाम से विभिन्न जिलों तक की जा रही थी।
विज्ञापन

टीम का मानना है कि यह स्टॉक मेडिकल दुकानों तक नियमित चैन से न होकर अलग नेटवर्क के माध्यम से पहुंचाया जा रहा था। विभाग ने रिकॉर्ड व नमूनों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ जयदीप दुबे ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है।

यूं पकड़ में आया मामला
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को मिली गोपनीय रिपोर्ट के बाद सहायक आयुक्त औषधि बस्ती मंडल को संबंधित फर्म पर दवाओं के स्टॉक, फर्म के पंजीयन आदि संबंधी जांच कराने के फौरी तौर निर्देश जारी किए गए। इसके बाद मौके पर औषधि निरीक्षक टीम के साथ पहुंच गए। स्टॉक की जांच हुई तो कफ सिरप एवं ट्रॉमाडोल तत्व से मिश्रित कैप्सूल बड़ी मात्रा में पकड़ में आया। इनका बिल बाउचर भी स्पष्ट रूप से नहीं मिला। इन दवाओं की आपूर्ति में लखनऊ की एक फर्म भी शामिल है। पता फर्म की एक महिला पार्टनर यदा कदा ही मौजूद रही है।
-
यह दवा हुए बरामद

छापे के दौरान संबंधित दवा फर्म के गोदाम से वर्ष 2024 से 2026 के बीच निर्मित बॉयोहबकोविडा 10 मिली 20,348 बोतल बरामद हुई हैं। 2025-26 में निर्मित 15,696 बॉटल कोडीन युक्त सिरप मिली है। इसकी खरीदारी लखनऊ की मेगालॉजिस्टिक फर्म से होनी बताई गई है। इसके अलावा ट्रॉमाडोल हाईड्राक्लोराइड नामक मन प्रभावी तत्व से निर्मित पुरक्सोविन स्पॉस कैप्सूल की कुल 2340 स्ट्रीप (प्रत्येक स्ट्रीप में 8 कैप्सूल कुल 18,720 कैपसूल) बरामद हुआ है। 500 मिली ग्राम इसका औसत वेट पाया गया है। वर्ष 2025-26 में निर्मित इस दवा का क्रय विक्रय हुआ है। जबकि 2024-25 में निर्मित कुल 8815 स्ट्रीप यानी 70620 कैपसूल और 2025-26 में निर्मित 11,517 स्ट्रीप कुल 92,136 कैप्सूल, 2024-25 में निर्मित 10,383 स्ट्रीप बरामद किए गए हैं।
-

इन फर्माें पर हुई दवाओं की सप्लाई
जांच पड़ताल में पता चला कि जिले के एके फार्मा, कसौधन मेडिकल एंड जनरल स्टोर, कसौधन मेडिकल स्टोर, संकल्प मेडिकल स्टोर, गोलू मेडिकल एजेंसी, नेशनल मेडिकल एजेंसी और न्यू चौरसिया मेडिकल एजेंसी पर इन दवाओं की सप्लाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें