फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिक चंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के मुस्तफाबाद चौराहे के पास सोमवार की दोपहर में पकरी अधीन गांव की रहने वाली प्रभावती देवी (55) बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई, वह पैदल सड़क पार करने का प्रयास कर रही थीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पकरी अधीन निवासी राम सुगन पत्नी प्रभावती देवी के साथ साइकिल से मुस्तफाबाद किसी काम से जा रही थीं। मुस्तफाबाद चौराहे पर साइकिल से उतरकर सड़क पार करने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान बस्ती से रुधौली की तरफ जा रहे बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गईं। ग्रामीणों ने बोलेरो को पकड़ कर घायल महिला को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह शव को कब्जे में लेकर विधि कार्रवाई की जा रही है। हादसे की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें