फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवक का पैर तोड़ा सात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के गड़हा दलथम्हन गांव में युवक पर जानलेवा हमला कर पैर तोड़ने के मामले में पुलिस ने चार नामजद व सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घायल का जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा अष्टभुजा सिंह उर्फ राहुल सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे पत्नी को बाइक से कोटही मां स्थान चौराहे पर इलाज कराने गया था। लौटते समय रास्ते में हनुमान शरण सिंह, नितेश सिंह, सरनागी निवासी सचिन यादव, पारस यादव और तीन अज्ञात लोगों ने बाइक रोककर राहुल को उतार लिया।
आरोप है कि विरोध करने पर राहुल की पत्नी को धक्का देकर गिरा दिया गया और राहुल पर लोहे की रॉड से हमला किया। हमले में उसका दायां पैर टूट गया। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें