क्रिकेट खेलने के दौरान मारपीट, 11 पर मुकदमा
परशुरामपुर। क्षेत्र के महेसिया नेवादा गांव में सोमवार को क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद में मारपीट हो गई। पुलिस ने दो पक्षों के 11 लोगों पर एससी एसटी एक्ट तथा मारपीट, बलवा के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है।
एक पक्ष से रमई सोनकर का आरोप है कि सोमवार की शाम को क्रिकेट खेलने के विवाद के चलते सुनील, अंगद, आनंद कुमार, आज्ञा राम, दुर्गा प्रसाद ,देवता दीन ने पीटा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। दूसरी तरफ से दुर्गा प्रसाद का आरोप है कि रमई सोनकर, झिंगयी, झिनचंद, फूलचंद, बाबूलाल ने उनके पक्ष के लोगों को पीटा।
रमई सोनकर की तहरीर पर एससी एसटी एक्ट तथा दुर्गा प्रसाद की तहरीर पर मारपीट तथा बलवा के आरोप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने झिंगयी, देवतादीन, समयदीन, बाबू लाल, झिनचंद, दुर्गा प्रसाद, आज्ञाराम, आनंद कुमार, अंगद कुमार, सुनील को पकड़ लिया है।