ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
बभनान/बस्ती। कस्बे के हरैया तिराहा स्थित बस स्टैंड पर बुधवार शाम युवक ट्रक की चपेट में आ गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी गौर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के सलादीपुर गांव निवासी मीत उर्फ किशन कुमार 25 किसी कार्य से बभनान आए थे। इसी दौरान हर्रैया तिराहे पर वह ट्रक की चपेट में आ गए।
चौकी प्रभारी बभनान सुभाष मौर्य ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा कर दिया गया है। चालक हिरासत में है।