फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक ओवरटेक करने पर मारपीट, तमंचे से फोड़ा सिर

Sun, 20 Apr 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना के मटेरा गांव के पास मामूली विवाद में दो गुटों में मारपीट हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक लड़के को तमंचा लेकर दौड़ा लिया और बट से हमलाकर घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में शामिल युवकों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के मटेरा निवासी संदीप ने बताया कि वह बस्ती से बाइक से घर आ रहा था। ओवरटेकिंग की बात पर भोड़सर व हथिया उत्तमपुर के दो लड़कों से कहासुनी होने लगी। उनके साथी बेलाल, टुनटुन व छह अज्ञात लोग आ गए। गाली गलौज के बीच मारपीट होने लगी। किसी ने तमंचे की बट से संदीप को मारपीट कर घायल कर दिया और तमंचा लेकर दौड़ा लिया। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जिन दो लड़कों से विवाद हुआ वे नाबालिग हैं। उनके पास तमंचा कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें