दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के आराजी डूही धरमूपुर मुस्तहकम ग्राम पंचायत के खलवा गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्र प्रभा यादव तथा गुंजन एवं भोलेनाथ महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष शालिनी आदि की उपस्थिति में पात्रता के अनुसार पोषाहार दिया गया। चंद्रप्रभा यादव ने बताया कि शनिवार को खलवा,खजांचीपुर एवं कुंवरपुरवा की लाभार्थियों को पोषाहार दिया गया। संवाद