फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गाड़ी खड़ी करने पर बरात में मारपीट, पुलिस ने कराई शादी

Mon, 03 Mar 2025 10:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना शादी के लिए लौटने लगी थी बरात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा। थाना क्षेत्र के सिसवा बरुआर गांव में आई बरात में गाड़ी खड़ा करने को लेकर बरातियों की ग्रामीणों से मारपीट हो गई। इसके बाद बरात बिना शादी के लौटने लगी। पुलिस के प्रयास से बरात लौटाकर शादी कराई गई।
जानकारी के अनुसार, रविवार को सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के रठैना गांव के रामजी के पुत्र की सोनहा थाने के सिसवा बरुआर निवासी प्रेम प्रकाश के घर बरात आई थी। गाड़ी खड़ी करने को लेकर बरातियों और ग्रामीणों में मारपीट हो गई। बरात पक्ष के अमर पाठक, अश्विन कुमार, दिलीप व राजेंद्र को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी घायलों को मौके पर सीएचसी बेवां लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने पुलिस टीम की मौजूदगी में विवाह को संपन्न कराकर रात में ही विदाई करा दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विद्याधर पाठक निवासी भानपुर रानी की तहरीर पर कुंवर सिंह, नितिन, अरुन व सूरज निवासी सिसवा बरुआर पर जानलेवा हमला, मारपीट, अपशब्द व जानमाल की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें