गौर। कर्मा गांव में अलाव जलाने को लेकर शनिवार दोपहर में दो पक्षों के बीच में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों पर प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच करने में जुट गई है।
गौर थाना के कर्मा गांव की राधा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके घर के बगल में गांव के ही कल्लू का घर है और उनकी पत्नी हमारे घर के बगल में अलाव जलाती हैं, जिससे उसके घर में काफी धुआं हो जाता है और लोगों को काफी परेशानी होती है।
इस बात को लेकर जब हमने मना किया तो कल्लू के परिवार के लोग लाठी डंडा लेकर गाली देते हुए मारने पीटने के लिए दौड़ा लिए। बीच-बचाव के लिए हमारी देवरानी सुभावती और सास उषा आई तो इन लोगों ने उनको भी मारपीट कर घायल कर दिए। थानाध्यक्ष गौर संतोष कुमार ने बताया कि राधा की तहरीर पर दूसरे पक्ष के कल्लू, शफीक, अलीमुन, मंजी, जुजुनी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर जांच की जा रही है।