छावनी। जमीन के विवाद में सगे भाइयों में लाठी-डंडे चले। दोनों भाइयों सहित एक महिला के सिर में चोट आई है। घटना घोरसाएं गांव में रविवार की सुबह है। बीच-बचाव करने आई एक अन्य महिला भी चोटिल हो गई।
मारपीट में नीरज चौहान, विनय चौहान, सारा पत्नी दिनेश चौहान के सिर में चोट आई है। बीच-बचाव करने आई पूजा को भी चोट लगी है। गांव में विनय चौहान मकान निर्माण के लिए नींव का पिलर बनवा रहे थे।
उक्त जमीन में पांच भाइयों का बराबर हिस्सा है। भाई नीरज ने हिस्से से ज्यादा निर्माण कराने को लेकर आपत्ति की। इसी दौरान दोनों पक्ष आपस में लाठी-डंडा लेकर भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने छावनी थाने में तहरीर दी। संवाद