फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डकैती की धमकी वाला पोस्टर चिपकाने में पांचवां केस दर्ज

Sun, 07 Jan 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के बड़ोखर ग्राम पंचायत के पश्चिमी चौराहे पर खड़ी ट्रॉली के पीछे दो दिन पहले डकैती की धमकी वाला पोस्टर दिखाई देने के मामले में पुलिस ने शनिवार को अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। गांव के सुनील कुमार ने तहरीर दी कि ट्रॉली और दुकान की दीवार पर पोस्टर चिपकाया गया था जिसमें लिखा था कि बड़ोखर गांव में पांच-छह दिन के भीतर डाका डाला जाएगा।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को मुंडेरवा क्षेत्र में चोरों व बदमाशों को लेकर लोगों में फैले डर के बीच अफवाह फैलाने वाला एक शख्स पकड़ा गया था। उसने गांव में बदमाश पहुंचने की फर्जी सूचना दी थी। पुलिस मानकर चल रही है कि इसी तरह से पोस्टर चिपकाने वाली बात अफवाह है। पुलिस की कोशिश है कि ऐसे एक-दो लोगों की गिरफ्तारी हो जाए तो लोगों में भरोसा बढ़ जाएगा।
23 दिसंबर से लेकर अब तक रुधौली, सोनहा, वाल्टरगंज और मुंडेरवा थानाक्षेत्र के पांच गांवों में धमकी वाले पोस्टर दिखाई देने का सिलसिला चल रहा है। शुक्रवार सुबह लोढ़वा गांव के छोटका पुरवा में भी डाका डालने का पोस्टर चस्पा पाया गया था। हाथ से लिखा हुआ यह पोस्टर बिजली के खंभे पर चस्पा किया गया था। लोढ़वा में एएनएम सेंटर के पास लगे बिजली के खंभे पर चस्पा पोस्टर को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना सोनहा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें