फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मंगेतर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सदर कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट में फंदे से लटक कर युवती की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बालेदीन प्रजापति, उसके छोटे भाई सूर्यभान, मां और छोटी बहन निवासी पिपरा कला, थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि पिता परशुराम ने तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने बेटी पूर्णिमा की सगाई 26 नवंबर को की थी। आरोप है कि सगाई के बाद से बेटी से मंगेतर बालेदीन प्रजापति, उसका छोटा भाई सूर्यभान, मां और बहन फोन पर बात करते थे। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटी के ससुराल वाले दहेज में अंगूठी, चेन, कूलर, एसी, कार आदि की मांग करते थे। साथ ही, बेटी को ताने मारते थे। कहते थे कि तुम अच्छी नहीं हो, तुमसे कोई शादी नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें