फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की चपेट में आने से खाद व्यापारी की मौत

Sat, 18 Oct 2025 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
खाद व्यवसाई महादेव कसौधन की फाइल फोटो
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के भितेहरा गांव में बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में खाद व्यापारी महादेव कसौधन (36) पुत्र रामकुमार कसौधन की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब व्यापारी पैदल अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। पीछे से आए बाइक सवार ने उन्हें चपेट में ले लिया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी रुधौली पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत नाजुक देख यहां से भी उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
महादेव कसौधन महादेव गांव में ‘गुप्ता खाद भंडार’ नाम से दुकान चलाते थे। बताया जाता है कि रात में भोजन करने के बाद वे रोज की तरह दुकान पर सोने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें