फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एफडीए टीम ने की छापेमारी...56 किलो रंगीन खिलौना मिठाई जब्त

Sat, 18 Oct 2025 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
खोवा मंडी में बरामद किया लावारिस खाद्य सामग्री
विज्ञापन
बस्ती। दीपोत्सव को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को दो अधिक दुकानों से मिठाइयों के नमूने लिए गए। जबकि आधा दर्जन से अधिक दुकानों की जांच, निरीक्षण किया गया। इससे कारोबारियों में खलबली रही।
विज्ञापन

नमूने भरने के साथ ही न खाने लायक मिठाई जब्त करते हुए नष्ट करा दी गई
जिला अभिहित अधिकारी बस्ती चितरंजन कुमार सिंह ने बताया कि खाद्य निरीक्षकों की टीम ने विभिन्न जगहों पर जांच की। टीम के साथ दोपहर बाद हर्रैया कस्बा में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया।
कस्बे में रंगीन खिलौना मिठाई की दुकान से 56 किलो मिठाई बरामद की गई। उसका सैंपल लिया गया।
इसके बाद मिष्ठान विक्रेताओं की दुकानों पर पनीर, लड्डू, बर्फी सहित अन्य खाद्य पदार्थों को लेकर जागरूक करते हुए सफाई पर ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया गया। छह कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रेश प्रसाद, अजय कुमार, सुभेष कुमार मौजूद रहे। वहीं, चीफ फूड इंस्पेक्टर अनिल सिंह की अगुवाई में फूड इंस्पेक्टर अंकिता शर्मा की ओर से लालगंज में छापेमारी की गई। यहां छेना मिठाई का एक सैंपल लिया गया और पांच किलो छेना मिठाई जब्त करते हुए नष्ट की गई।
इसके अलावा भानपुर में फूड इंस्पेक्टर दिनेश पटेल और बृजेश की टीम ने जांच की, तो कई दुकानदार दुकानें बंद करके भाग निकले।
इससे सैंपल नहीं भरे जा सके। बताया कि फूड सेफ्टी वैन के जरिये भी जांच के बाद सभी खाद्य पदार्थ की जांच की जा रही। खाद्य पदार्थों में रंग, मिठाइयों में खोया आदि की जांच हो रही। बताया कि शहर के नामचीन मिठाई दुकानों पर जांच की गई। सख्त हिदायत देते हुए गंदगी पर नोटिस जारी किया गया है।

खोवा मंडी में बरामद किया लावारिस खाद्य सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें