फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेटी के अपहरण से आहत थे पिता, पुलिस ने भी नहीं सुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। शिक्षिका बेटी के अपहरण और ऊपर से अपहर्ताओं की धमकी ने एक पिता को इस कदर से तोड़ दिया कि उसने बुधवार की रात फंदे से लटक कर जान दी। पिता शिक्षिका बेटी के अपहरण से काफी आहत थे, ऊपर से अपहर्ताओं की ओर से लगातार धमकियां मिल रही थीं। बेटे का कहना है कि घटना के बाद से पिता ने घर से निकला बंद कर दिया था और न ही किसी से मिलजुल रहे थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 50 वर्षीय अधेड़ के बेटे का आरोप है कि यदि पुलिस ने गुमशुदगी की जगह अपहरण का केस दर्ज किया होता तो शायद आज उसके पिता जिंदा होते। मृतक के बेटे का आरोप है कि पुलिस अपहर्ताओं के प्रभाव में थी, इसीलिए प्राथमिकी दर्ज करने में शुरू में आनाकानी कर रही थी। जिस तरह पुलिस ने पिता की मौत के बाद उसकी तहरीर पर आनन-फानन कार्रवाई शुरू की है, यदि ऐसा पहले करती तो शायद उसकी बहन अब तक अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त हो चुकी होती और पिता भी जिंदा होते।
उसका आरोप है कि पिता बहन के अपहरण के संबंध में 23 दिसंबर को लालगंज थाने में तहरीर देने गए थे, मगर पुलिस ने कहा कि कहीं चली गई होगी। पहले जाकर खोजो, फिर प्राथमिकी दर्ज कराना। हालांकि लालगंज के थानेदार संजय कुमार इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे हैं। उनका कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर तफ्तीश की जा रही थी, इस बीच ऐसी घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें