फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता हुआ शर्मसार: 48 घंटे में ही पकड़ा गया आरोपी पिता, अपनी ही नाबालिग 2 बेटियों संग दुष्कर्म का है आरोपी

Sat, 11 Jul 2026 02:36 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी पिता को अगौना बाजार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आंबेडकरनगर जनपद का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी और 15 एवं 16 साल की दो बेटियों के साथ बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलवारी थाना क्षेत्र में एक गांव बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को कलवारी थाने में पहुंची एक महिला बोली-साहब उसका पति अपनी ही दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म करता है। वाकया सुन पुलिस भी हतप्रभ रह गई।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर  दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इधर पीड़ित बच्चियों का बृहस्पतिवार को मेडिकल के बाद बयान दर्ज की गई। दो दिन पहले कलवारी थाने में एक महिला ने तहरीर देकर अपने पति पर नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उसे अगौना बाजार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आंबेडकरनगर जनपद का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी और 15 एवं 16 साल की दो बेटियों के साथ बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है।

दरअसल, बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी पिता आंबेडकरनगर जनपद का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी और 15 एवं 16 साल की दो बेटियों के साथ बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है।
विज्ञापन

उसके पास झोपड़ी का घर है, एक झोपड़ी में पति-पत्नी और दूसरे में दोनों बेटियां रहती हैं। महिला के अनुसार उसकी अनुपस्थिति में पति अपने बेटियों के झोपड़ी में जाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। बेटियों को इतना डरा दिया था कि वह डरी-सहमी रहती थीं। 

नाबालिग बेटियों से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार
जिले की कलवारी पुलिस ने नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। थाने में विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, वहां आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें