फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्यालयों के विलय के विरोध में किया उपवास

Sun, 29 Jun 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विद्यालयों के विलय के निर्णय का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को मेधा प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षकों, शिक्षामित्रों आदि ने गांधी कला भवन परिसर में बापू प्रतिमा के समक्ष उपवास किया।
विज्ञापन

दीनदयाल त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने के लिए परिषदीय विद्यालयों का विलय करना चाहती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, अनुकूल वातावरण का सृजन करना कल्याणकारी सरकार का सांविधानिक दायित्व है। परिषदीय विद्यालयों के मर्ज होने का सर्वाधिक दुष्प्रभाव गरीबों के बच्चों पर पड़ेगा और वे स्कूल जाना बंद कर देंगे। उमेश पांडेय ‘मुन्ना’, विनोद तिवारी, प्रमोद यादव, संजय प्रधान, नागेंद्र, प्रशांत, राहुल तिवारी, रूद्र आदर्श पांडेय, विपुल पांडेय, गिरीश चंद्र गिरी, वंशराज गुप्ता आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें