कप्तानगंज। प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हरेंद्र यादव के नेतृत्व में शिक्षकोँ ने बीइओ को ज्ञापन सौंपा। शासन को भेजे ज्ञापन में विद्यालयों के विलय के फैसले का विरोध किया गया। ज्ञापन देने वालों में चंद्र भूषण द्विवेदी, शिव प्रकाश सिंह, राम रंग, सुधीर तिवारी, बीपी आनंद, चंद्र मोहन यादव, प्रमोद तिवारी, रजनीश यादव शेषनाथ यादव, जितेंद्र पांडेय, स्कंद मिश्रा आदि रहे।