फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहर बेपानी, फसलें सूखती देख किसान चिंतित

Tue, 11 Feb 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बनी विक्रमजोत कलवारी की नहर बेपानी है। सिंचाई के अभाव में फसल सूखती देख किसान परेशान हैं। मजबूर होकर वह इंजन से सिंचाई का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में अचानक परिवर्तन से गेंहू की फसल सूख रही है। विक्रमजोतपुर और कलवारी नहर में पानी न होने के कारण किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए मजबूर होकर इंजन का सहारा लेना पड़ रहा है। वे आर्थिक क्षति का सामना कर रहें हैं।किसान कपीन्द्र सिंह, राधेश्याम का कहना है कि नहर में पानी न आने से खेतों की सिंचाई की समस्या विकट हो गई है।
पल्टू सिंह ने कहा कि जब नहर की खोदाई हो रही थी, तो उम्मीद जगी थी की सिंचाई की समस्या का समाधान हो जाएगा लेकिन आज सिंचाई के समय पर पानी ही नहीं आता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें