फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर मिलेगा किसानों को बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम ने बताया कि जनपद के समस्त पंजीकृत किसानों को खरीफ 2026 के लिए विभिन्न योजनाओं के अंर्तगत समस्त प्रकार के बीज वितरण पहले आओ पहले पाओ के स्थान पर आनलाइन बुकिंग के माध्यम से ई-लाॅटरी के माध्यम से किया जाएगा। लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी पद्धति द्वारा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के माध्यम से पारदर्शी ढंग से होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इच्छुक कृषक जो खरीफ 2026 के दृष्टिगत विभिन्न योजनांर्तगत सामान्य बीज वितरण जैसे ढैंचा, धान, अरहर, उर्द एवं मूंग मिनीकिट बीज श्री अन्न (मिलेट्स) ज्वार, बाजरा, सांवा कोदो एवं रागी एवं दलहनी मिनीकिट उर्द, अरहर एवं मूंग तथा तिलहनी मिनीकिट तिल सामान्य वितरण संकर बीज जैसेः-संकर धान एवं संकर ज्वार का लाभ प्राप्त करना चाहते है, वे विभागीय वेबसाइट कृषि दर्शन-1 पोर्टल (https://agriculture.up.gov.in) पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन करें।

उन्होंने बताया कि किसान विभाग के पोर्टल पर जाकर स्वयं या जनसेवा केंद्र के माध्यम से अपनी पसंद के बीज की ऑनलाइन बुकिंग करें। बुकिंग की 10 मई तक किया जा सकता है। उसके बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। पात्रता केवल विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसान ही अपनी आवश्कतानुसार बीज प्रमाणित, मिनीकिट बीज, संकर बीज की बुकिंग कर सकते है। कृषि विभाग में पंजीकृत कृषक ही सामान्य बीज, मिनीकिट बीज हेतु बुकिंग, आवेदन कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें