पुलिस लाइन परिसर में पासिंग आउट परेड में शामिल रिक्रूट-स्रोत पुलिस
बस्ती। पुलिस लाइन परिसर में रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड के ग्रांड रिहर्सल का निरीक्षण एसपी डॉ यशवीर सिंह और सीओ लाइन प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने किया। इस दौरान संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रांड रिहर्सल का निरीक्षण कर विभिन्न टोलियों की परेड ड्रिल, मार्च पास्ट, सलामी ग्रहण प्रक्रिया, अनुशासन, वर्दी की एकरूपता, शारीरिक मुद्रा एवं समन्वय का जायजा लिया। रिक्रूट आरक्षियों द्वारा पूर्ण गरिमा एवं अनुशासन के साथ परेड किया गया। रिक्रूट आरक्षियों के आगामी पासिंग आउट परेड के सफल आयोजन की तैयारी, ग्रांड रिहर्सल को परेड ग्राउंड पर पूर्ण अनुशासन, उत्साह एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। इ
इसमें कुल 193 रिक्रूट आरक्षियों ने नौ माह के कठोर एवं व्यापक प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई परेड ड्रिल, मार्च पास्ट, टर्निंग, शस्त्र अभ्यास एवं टोलीवार ड्रिल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एसपी ने विभिन्न टोलियों की परेड ड्रिल, मार्च पास्ट, सलामी ग्रहण प्रक्रिया, अनुशासन, वर्दी की एकरूपता, शारीरिक मुद्रा एवं समन्वय का जायजा लिया।