फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से उमस भरी गरमी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन

धान की नर्सरी और रोपाई के लिए संजीवनी साबित होगी बारिश
कई इलाकों में जलभराव, आने-जाने में लोगों को हुई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बीते एक पखवारे से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से बेहाल जनमानस को शनिवार को राहत मिली। भोर से बूंदाबांदी शुरू होने से मौसम सुहाना हो गया, वहीं दोपहर में हुई झमाझम बारिश से तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश से नर्सरी और फसल को भी संजीवनी मिली। जिससे किसानों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच बना हुआ था। वहीं वातावरण में नमी अधिक होने से गरमी के साथ उमस भी बढ़ गई थी। जो लोगों को सुबह से शाम और रात तक परेशान करने लगी थी। दिन में घरों और कार्यालयों में पंखे, कूलर चलने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। यही नहीं धान व अन्य फसल भी मुरझाने लगी थी। सभी को बारिश का बेसब्री से इंतजार था। शुक्रवार को लोग दिनभर प्रचंड गर्मी से बेहाल रहे। लेकिन शनिवार को मौसम में परिवर्तन हुआ। आसमान में बादल आए और दोपहर को बारिश हुई। सुबह साढ़े दस बजे से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस दौरान गर्मी से व्याकुल लोग राहत की सांस लेते दिखे। भीषण गर्मी व उमस के बीच बरसात होने पर बच्चों की खुशी का ठिकाना न रहा। बच्चे छत और लॉन में भीगने का मजा लेते रहे। उधर, बारिश से भरे खेतों में किसानों ने धान की रोपाई भी शुरू कर दी है। बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव की समस्या हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें