टिनिच। शासन द्वारा फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य किए जाने के बाद भानपुर तहसील क्षेत्र के आमा गांव के सैकड़ों किसान समस्या से जूझ रहे हैं। गांव का एलजी कोड पोर्टल पर किसी दूसरे गांव का दिखने से किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं।
इससे किसान खाद, बीज व किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के लाभ से वंचित होने की आशंका जता रहे हैं। किसानों का कहना है कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रत्येक गांव का अलग एलजी कोड निर्धारित है। आमा गांव का एलजी कोड 178906 है, लेकिन जब यह कोड पोर्टल पर डाला जाता है तो ककरहिया गांव खुल जाता है। इसी कारण किसानों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।