फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में जिले में संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
समीक्षा के दौरान कुछ परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों को नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करने एवं कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें