फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्राॅली की चपेट में आने से किसान घायल

Thu, 06 Mar 2025 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र बरहटा में गन्ना तौल कराते समय किसानट्राॅली की चपेट में आने से घायल हो गया। परिजनों ने किसान को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नेवादा गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी (45) बृहस्पतिवार की सुबह गन्ना तौल कराने के लिए गए थे। इसी बीच खड़ी ट्राॅली को रोकने के लिए लगे वोट को वह हटाने लगे। तब तक ट्राॅली का पहिया उनके हाथ पर चढ़ गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना देते हुए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें