फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में बाइक सवार महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। महूघाट-अमारी मार्ग पर भदासी गांव के पास बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें हर्रैया सीएचसी पहुंचाया, जहां महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर थाना क्षेत्र के ककरा खुर्द कला गांव निवासी नंदन गांव की महिला सुलेखा वर्मा को बाइक पर बैठाकर बस्ती न्यायालय में मुकदमे की पैरवी करने गए थे। दोपहर करीब दो बजे लौटते समय भदासी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने सुलेखा को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें