फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खेत गए किसान की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू गांव के एक किसान को जहरीले जंतु ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए अयोध्या जिला अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी भगवान दीन (60) बृहस्पतिवार दोपहर में पशुओं के लिए घास काटने सिवान में गए हुए थे। खेत की मेड़ पर घास काटते समय किसी जहरीले सांप ने उंगली में डंस लिया। वह कुछ देर तक समझ नहीं पाया। थोड़ी देर बाद जब तबीयत बिगड़ने लगी तो वह घर पहुंचे और परिजनों को बताया। गांव निवासी दीनू सिंह अपने वाहन से इलाज के लिए अयोध्या लेकर जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पत्नी गांव की पूर्व प्रधान रह चुकी हैं। उनके तीन पुत्र व दो बेटियां हैं। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें