मुंडेरवा। बृहस्पतिवार को मुंडेरवा गांव में एक महिला को भोर में सर्प ने डंस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मुंडेरवा गांव निवासी सावित्री देवी (70) पत्नी स्व. श्यामलाल बृहस्पतिवार की भोर में घर बाहर स्थित नल पर जा रही थीं। उसी समय एक विषैले सर्प ने उन्हें काट लिया।
उन्होंने शोर मचाया तो परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर का दिया। जिला अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला अपने बेटे हरिश्चन्द्र और कृष्णचन्द्र के साथ रहती थी। संवाद