लोगों के अधिकारों का हनन कर रही सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन एवं अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में तहसील में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि सरकार किसान-मजदूरों, नौजवानों, महिलाओं और छात्रों के साथ नाइंसाफी करते हुए महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाकर उनके अधिकारों का हनन कर रही है। किसान सभा से साधु शरण ने कहा कि अधिग्रहण की जा रही जमीनों का सर्किल रेट से गांव के अंदर चार गुना और शहर में दोगुना दिया जाना चाहिए। सभा को परमहंस भारती, सुशील यादव, बालेंद्र मौर्य आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान संजय गोंड, सुमंत गुप्ता, परमहंस भारती, अलगू प्रसाद, छोटेलाल गुप्ता, दीनानाथ यादव, राकेश कुमार पासवान, हरिशंकर यादव, ब्रह्मानंद यादव, श्रीकांत सिंह आदि मौजूद रहे