फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नवजात की माैत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 20 Mar 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली में बुधवार को प्रसूता ने मृत नवजात को जन्म दिया है। कुछ देर तक यह मामला तूल पकड़े रहा। बाद में चिकित्सकों के समझाने-बुझाने पर शांत हुआ।
विज्ञापन

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के नगहरा गांव की रहने वाली चंद्रावती को बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर सुबह 6 बजे मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड के अनुसार रिपोर्ट सही बताया।
नार्मल डिलीवरी की भी बात बताई गई। शाम को चार नार्मल प्रसव के दौरान महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। इसी के बाद परिजन हंगामा करने लगे।
हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया। परिजनों के अनुसार, अल्ट्रासाउंड बाहर से कराकर लाए थे। इसी के आधार पर बच्चे को स्वस्थ बताया गया था।
बाद में मृत बच्चा होने पर यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट गलत थी या प्रसव गलत ढंग से कराया गया। सीएमएस डॉ. समीर चौधरी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। छानबीन कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें