विक्रमजोत। ई-रिक्शा चालक फूलचंद यादव का शव बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद गोड़सरा गांव पहुंचा तो आक्रोशित परिजन हंगामा करने लगे। मौके पर आए प्रभारी निरीक्षक छावनी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तो परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
फूलचंद की पत्नी मीना ने छावनी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि सोमवार की देरशाम उनके पति फूलचंद यादव ई-रिक्शा लेकर घर लौटे तो पटीदार घनश्याम उनकी जमीन में गोबर फेंक रहे थे। मना करने पर घनश्याम गाली देने लगे। बाद में उनके परिवार के भोले, रजनीश, सियाराम, गीता आदि ने फूलचंद को पकड़कर जमीन पर पटक दिया। उनके सीने पर वार किया, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों व परिजन को देख विपक्षी मौके से भाग निकले। संवाद