फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने फर्जी शिक्षक प्रवीण को किया बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी शिक्षक प्रवीण को किया बर्खास्त
विज्ञापन

11 साल तक फर्जी शिक्षक बनकर की नौकरी
वेतन वसूली व मुकदमा दर्ज कराने का दिया आदेश
असली प्रवीण गोरखपुर जिले के ब्रह्मपुर ब्लॉक में कार्यरत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय स्कूल में दूसरे के अभिलेखों पर फर्जी तरीके से शिक्षक बनकर 11 साल तक नौकरी करने का एक और मामला सामने आया है। बीएसए जगदीश शुक्ल ने फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद रुधौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिहरीखुर्द में कार्यरत आरोपी प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार जायसवाल को बर्खास्त कर दिया है। वेतन रिकवरी और मुकदमा दर्ज कराने के लिए बीईओ रुधौली को आदेशित किया है।
विज्ञापन

जिले के रुधौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिहरीखुर्द में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत प्रवीण कुमार जायसवाल का सहायक अध्यापक पद पर चयन 2010 में हुआ था। करीब छह महीने पहले एसटीएफ को शिकायत मिली कि प्रवीण कुमार ने किसी दूसरे के प्रमाण-पत्रों का प्रयोग कर नौकरी हासिल की है। जांच शुरू की तो मामला सामने आया कि असली प्रवीण कुमार जायसवाल गोरखपुर जिले के ब्रह्मपुर ब्लॉक के प्राइमरी विद्यालय बौउठा में कार्यरत हैं। उनके ही अभिलेखों की मदद से बस्ती में तैनात अध्यापक ने नौकरी हासिल कर ली है। इसकी रिपोर्ट एसटीएफ ने बीएसए बस्ती को भेजी। जिसके आधार पर बीएसए ने रुधौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिहरीखुर्द में कार्यरत प्रधानाध्यापक को अपना पक्ष रखने की नोटिस जारी की। लेकिन फर्जीवाड़े की जांच के साथ ही स्कूल से फर्जी प्रधानाध्यापक लापता हो गया। बीएसए जगदीश शुक्ल ने आरोपी प्रधानाध्यापक को बर्खास्त करते हुए मुकदमा दर्ज कराने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें