फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रवण हत्याकांड: फोरेंसिक लैब भेजी गई हाथ पांव की हड्डियां

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवण हत्याकांड:
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में नहीं खुला मौत का राज
फोरेंसिक लैब भेजी गई हाथ-पांव की हड्डियां
27 दिनो से लापता श्रवण की नदी में मिली थी लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। शव मिलने के तीन दिन बाद कप्तानगंज के परसपुरा निवासी श्रवण के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से डॉक्टरों की टीम ने श्रवण के हाथ-पैर की हड्डियों का सैंपल सुरक्षित कर जांच के लिये विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया। इधर कप्तानगंज पुलिस घटना का खुलासा करने के लिए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिसमें काफी कुछ पता चल चुका है। चर्चा है कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है। बता दें कप्तानगंज थानाक्षेत्र के परसपुरा गांव का रहने वाला किशोर श्रवण अपने पड़ोसी दोस्त के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर 20 जून की शाम को घर से दुबौलिया थानाक्षेत्र के उभाई गांव में रिश्तेदारी में जाने के लिये निकला था। पड़ोसी दोस्त के मुताबिक वह देर रात किसी लड़की से बात कर रहा था तभी गांव के लोगों ने उसकी पिटाई करके गांव के उत्तर तरफ मनोरमा नदी की तरफ खदेड़ा था। पड़ोसी दोस्त भागकर अपनी जान बचाई थी। जब श्रवण कुमार घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की तो उभाई गाँव के तटबंध पर श्रवण का जूता मिला था। तभी से परिजनों ने उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें