वाल्टरगंज में मेला स्थल पर लगा झूला। संवाद
वाल्टरगंज। प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी मौनी अमावस्या पर विशनपुरवा बाग में शिव मंदिर पर रविवार को मेला लगेगा। लगातार तीन से चार दिनों तक चलने वाले मेले की सुरक्षा के लिए कई थानों की पुलिस के साथ ही महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाती है।
मेले की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। मेले में झूला, सर्कस, मौत का कुआं, थियेटर, मशहूर खाजे की दुकानों के अलावा शृंगार प्रसाधन, फर्नीचर आदि दुकानें सज गई हैं। मेले की शुरुआत करीब सौ साल पहले से शिवराज चौधरी ने पुत्र के जन्म की खुशी पर की थी। यह मेला हर साल मौनी अमावस्या पर लगता है। इसमें स्थानीय प्रशासन और समिति की ओर से सुरक्षा व सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। संवाद