फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक्सप्रेस ट्रेनों की थमी रफ्तार, यात्री बेहाल

विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें मंगलवार को घंटों देरी से पहुंचीं। सबसे अधिक देरी आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन हुई, जो निर्धारित समय से करीब साढ़े आठ घंटे बाद स्टेशन पहुंची। वहीं, नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन भी चार घंटे देरी से आई। ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे की समय सारिणी के अनुसार आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन के बस्ती पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 5:45 बजे था। ट्रेन दोपहर 2:13 बजे पहुंची। इस तरह ट्रेन करीब 8 घंटे 28 मिनट देरी से आई। इसी तरह नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल के बस्ती पहुंचने का समय सुबह 11:07 बजे था, लेकिन ट्रेन दोपहर बाद 3:10 बजे पहुंची। यह करीब चार घंटे देरी से स्टेशन पहुंची।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि अधिकतर ट्रेनें निर्धारित समय के अनुसार संचालित हो रही हैं। जिन ट्रेनों में देरी हुई है, उनमें से अधिकांश मामूली अंतर से विलंबित हैं। रास्ते में इन ट्रेनों का समय कवर होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें