फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के डर से तेज हुआ पलायन, बसों में बढ़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के डर से तेज हुआ पलायन, बसों में बढ़ी भीड़
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद बाहर से लोगों के घर लौटने की रफ्तार तेज हो गई है। बुधवार को लखनऊ की ओर से आने वाली तमाम बसें ओवरलोड दिखीं। इसके पीछे कई बसों के पंचायत चुनाव में चले जाना भी वजह बताई जा रही है। नतीजा यह है कि यात्रियों को जहां डेढ़ से दोगुना किराया देना पड़ा, वहीं बसों में कोरोना प्रोटोकाल पूरी तरह ध्वस्त हो गया।
प्रदेश सहित पूरे देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए लोग एक बार फिर घर वापस आने लगे हैं। रेलवे से यात्रा में स्टेशनों पर हो रही जांच की वजह से कई लोग रोडवेज की बसों को तरजीह दे रहे हैं, ताकि बिना जांच के वे बेरोकटोक घर पहुंच जाएं। बुधवार को रोडवेज पर दिल्ली, लखनऊ से आने वाली तमाम बसें फुल रहीं। बसों खड़े होकर लोग सफर करते दिखे।
विज्ञापन

राम प्रताप चौधरी ने बताया कि वह लखनऊ मेडिकल कॉलेज जाने के लिए दोपहर से बस कर रहे थे, लेकिन एक भी बस नहीं मिल पाई है। राम आशीष निषाद ने कहा कि अयोध्या से प्राइवेट बस से आना पड़ा। कलवारी जाना है, लेकिन टैक्सी वाले दोगुना तीन गुना किराया मांग रहे हैं।
विज्ञापन

बस्ती डिपो के एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि इन दिनों बसों में भीड़ बढ़ गई है। चालीस से अधिक बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजना पड़ा है। यात्रियों की सुविधा के लिए अनुबंधित बसों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें